सोन नदी में डूबने से युवक की मौत

कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू स्थित सोन नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही.

आरा-काेइलवर.

कोईलवर थाना क्षेत्र के सुरौंधा टापू स्थित सोन नदी में डूबने से एक मजदूर की मौत हो गयी. घटना को लेकर लोगों के बीच अफरा-तफरी मची रही. जानकारी के अनुसार मृतक कोईलवर थाना क्षेत्र के सकड्डी मुसहर टोली वार्ड पांच निवासी स्व सत्येंद्र मांगी का 18 वर्षीय पुत्र करीमन मांझी है. वह पेशे से मजदूर था. इधर मृतक के चचेरे भाई अनु मांझी ने बताया कि शनिवार की सुबह को करीब दस बजे घर से मजदूरी करने के निकला था. इसी बीच वह सुरौंधा टापू स्थित सोन नदी में डूब गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद वहां के स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना कोईलवर थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर कोईलवर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. जिसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी. सूचना पाकर परिजन वहां पहुंचे. इसके पश्चात पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में करवाया. बताया जाता है कि मृतक अपने दो भाई व दो बहन ने दूसरे स्थान पर था. उसके परिवार में मां मंगरु देवी व दो बहन बिंदी देवी, प्रियंका कुमारी एवं एक भाई हिलावन मांझी है. घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है. इस घटना के बाद मृतक की मां मंगरु देवी एवं परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पेड़ से गिरकर किशोर घायल : आरा.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गनौली गांव में शनिवार की सुबह पेड़ से गिरकर एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार घायल किशोर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गनौली गांव निवासी बंधु पासवान का 17 वर्ष से पुत्र सचिन कुमार है. इधर जख्मी किशोर के पिता बंधु पासवान ने बताया कि शनिवार की सुबह वह गांव में ही स्थित बधार में बच्चों के साथ बैर के पेड़ पर चढ़कर बैर तोड़ रहा था. उसी दौरान वह असंतुलित होकर पेड़ से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आर सदर अस्पताल लाया गया. वही इस हादसे में जख्मी किशोर का बायां हाथ फैक्चर कर गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >