नगर में दूसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

सड़क किनारे दुकानदारों के रखे सामान को किया गया जब्त

आरा.

नगर में अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन एवं नगर निगम का अभियान सख्ती से दूसरे दिन बुधवार को भी चला. दूसरे दिन चले अभियान में शीशमहल चौक से शिवगंज तक अतिक्रमण को हटाया गया.

व्यापक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान के तहत सड़कों की दोनों तरफ के अतिक्रमण को हटाया गया. अभियान शुरू होते ही बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचते ही कई दुकानदारों ने फुटपाथ और मुख्य सड़क पर फैले सामान को हटाने की कोशिश की.

काफी संख्या में तैनात थे कर्मी व पुलिस बल के जवान

अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत काफी संख्या में जिला प्रशासन एवं नगर निगम के कर्मी अधिकारी एवं पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे, ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके. अभियान के दौरान अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों की सामग्री जब्त की गयी. लगातार नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जिलाधिकारी के द्वारा दिया गया है. जिलाधिकारी ने शहरी प्रबंधन इकाई को जनहित में प्रभावी रूप से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रखने तथा फॉलो-अप टीम को निरंतर सक्रिय बनाए रखने का निर्देश दिया है.

इन जगहों पर हटाया गया अतिक्रमण

शीश महल चौक से गोपाली चौक होते हुए जेल रोड,शिवगंज में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEVENDRA DUBEY

DEVENDRA DUBEY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >