Bhojpur News:हथियार के साथ बगीचे में घूम रहा बदमाश धराया

पुलिस ने एक बगीचे से हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.

आरा. मुफस्सिल थाना पुलिस ने ुंधुआं गांव स्थित एक बगीचे से हथियार और कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान धुंधुआं गांव निवासी रामाशंकर राय के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक किसी अपराध की योजना बनाते हुए हथियार के साथ बगीचे में घूम रहा है. सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर राहुल को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया गया. पूछताछ में राहुल कुमार ने बताया कि बरामद हथियार गांव के ही छोटू कुमार का है. इसके आधार पर पुलिस ने छोटू के घर पर छापेमारी की, लेकिन वह फरार हो गया. मुफस्सिल थाने में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. छोटू कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAH ABID HUSSAIN

SHAH ABID HUSSAIN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >