संवीक्षा के बाद आरा संसदीय सीट से चुनावी दंगल में बचे 14 प्रत्याशी, आठ का पर्चा रद्द

स्क्रूटनी के समय प्रत्याशी या उनके प्राधिकृत प्रतिनिधि रहे मौजूद

आरा. 32- आरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सभी प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की चुनाव पर्यवेक्षक की मौजूदगी में निर्वाची पदाधिकारी ने संवीक्षा की. इस अवसर पर निर्वाची पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में सभी प्रत्याशी या उनके द्वारा प्राधिकृत प्रतिनिधि उपस्थित थे. निर्वाची पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने आरा संसदीय सीट से नामांकन करनेवाले सभी 22 प्रत्याशियों के नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू की और एक-एक कर सभी प्रत्याशियों के कागजात को देखा. इसमें आठ प्रत्याशियों का पर्चा विभिन्न कारणों से रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही आरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में अब नाम निर्देशन पत्रों से संवीक्षा के बाद 14 प्रत्याशी चुनावी मैदान में रह गये हैं. जिन प्रत्याशियों का संवीक्षा के दौरान नामांकन पत्र सही पाया गया है, उनमें भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी राज कुमार सिंह, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी ( सत्य ) के प्रत्याशी मनमोहन सिंह, जागरूक जनता पार्टी के प्रत्याशी सुमित्रा देवी, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ( मार्कसिस्ट लेनिनिस्ट ) लिबरेशन ) के प्रत्याशी सुदामा प्रसाद, निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार सिंह, अशोक तिवारी, रणधीर लाल, शिवदास सिंह, रामाश्रय सिंह, धर्मात्मा शर्मा, नवदीप कुमार, कृष्ण पासवान, बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी लाल बादशाह सिंह तथा रामजी सिंह सहित 14 प्रत्याशी शामिल हैं. इन आठ लोगों का पर्चा हुआ रद्द : आरा संसदीय सीट पर नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा के बाद जिन प्रत्याशियों का निर्वाची पदाधिकारी द्वारा पर्चा रद्द किया गया है. उनमें चंद्रपोला सिंह, गोपाल सिंह, धर्मेंद्र कुमार, सिकंदर कुमार, हीरा लाल सिंह, विनयशंकर त्रिपाठी, ख्याली कुंवर, सुधीर कुमार का नाम शामिल है. इन प्रत्याशियों का नामांकन पत्र निर्वाची पदाधिकारी द्वारा तकनीकी कारणों से रद्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

बंद घर का ताला तोड़ कर जेवर और नकदी समेत लाखों की चोरीनगर थाना क्षेत्र के मछुआ टोली में गुरुवार की रात हुई घटना प्राथमिकी दर्ज कर चोरों की धरपकड़ में जुटी पुलिस फोटो नंबर-11, चोरी के बाद घर में बिखरा सामान. आरा. नगर थाना क्षेत्र में लगातार दूसरे दिन भी चोरी की घटना हुई. चोरों द्वारा फिर एक बंद घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर सहित लाखों का सामना उड़ा लिया गया. चोरी की वारदात गुरुवार की रात मछुआ टोली वार्ड नंबर एक के निवासी मो. अशरफ के घर हुई. घटना के समय वे अपनी बेटी के घर गये थे. इस मामले में गृहस्वामी मो. अशरफ के बयान पर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. उसमें कहा गया है कि फिलहाल वे अपनी बेटी के घर भभुआ थे. गुरुवार की रात करीब सवा 12 बजे उनके भाई द्वारा सूचना दी गयी की उनके घर का ताला टूटा हुआ है. शुक्रवार की सुबह वे अपने घर पहुंचे, तो देखा कि घर का दरवाजा टूटा है. अलमारी भी टूटी थी और 10 ग्राम का सोने का एक हार, 16 ग्राम की एक चेन, छह ग्राम की अंगूठी एवं 50 हजार रुपये की चोरी कर ली गयी. बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन और चोरों की पहचान कर धरपकड़ में जुटी है. बता दें कि एक रोज पहले भी मिल्की मुहल्ले में दो घरों में चोरी हुई थी. एक घर से तो करीब 25 से 30 लाख के जेवर और ढाई लाख रुपये की चोरी कर ली गयी थी.

सवारियों से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, तीन जख्मी

ट्रेन से गिरकर अज्ञात युवक घायल, रेफर

आरा जंक्शन से होकर चलेगी दिल्ली और अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन

यह भी पढ़ें >