वाहन के धक्के से युवक की मौत, दो घायल

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

परवाहा. रविवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के रानीगंज-अररिया मुख्य मार्ग पर छतियौना बजरंगबली मंदिर के समीप सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी है. जानकारी के मुताबिक मृतक बाइक पर तीन युवक सवार होकर अररिया की ओर से अपने घर छतियौना आ रहे थे. घर से महज सौ मीटर की दूरी पर एक चार पहिया वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी. जिससे बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक छतियौना पंचायत के वार्ड संख्या 12 निवासी 25 वर्षीय युवक जनार्दन ऋषिदेव पिता राजन ऋषिदेव है. गंभीर रूप से घायल दोनों युवक को ईलाज के लिए अररिया सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. घटना के बाद से मृतक जनार्दन के पूरे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद सड़क पर काफी भीड़ लग गयी. वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वनाथ मंडल ने परिजन व ग्रामीणों को समझा बुझाकर सड़क पर से भीड़ को हटाया. सूचना पर रानीगंज थाना के एएसआइ प्रेम रंजन सिंह अपने सदल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया भेज दिया गया. इधर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है. परिजनों द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलते ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >