अररिया. जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम से 05 लाख रुपये रंगदारी मांगने व नहीं देने पर गोली मारने की धमकी देने के मामले में धमकी देने वाले आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. संबंधित दर्ज कांड का उद्भेदन व गिरफ्तारी से जुड़ी जानकारी देते हुए एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि 14 अप्रैल को शाम के 05:46 व 07:09 बजे जोकीहाट विधायक मुर्शीद आलम के मोबाइल पर 7676191319, 8969639793 मोबाइल संख्या से दो व्हाट्सएप कॉल आया व 05 लाख रुपये रंगदारी देने व नही दे पर गोली मारने का धमकी दी गयी. इसकी शिकायत जोकीहाट विधायक द्वारा लिखित रूप से पलासी थाने में किया गया. इसके आधार पर पलासी थाना पुलिस द्वारा कांड संख्या 160/26 दर्ज कर, कांड की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृव में टीम का गठन करते हुए कांड का गहन अनुसंधान व तकनीकी टीम के सहयोग से तमिलनाडु से फोनकर्ता सह उक्त मोबाइल के धारक जोकीहाट के तूरकैली वार्ड संख्या 11 निवासी मो समीम (21) पिता अब्दुल कुद्दूस को गत 25 अप्रैल शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित मो समीम ने उक्त घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.
विधायक से रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार
मो समीम ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है
