पीबीएल मेले में नन्हे वैज्ञानिकों ने दिखायी प्रतिभा

36 प्रतिभागियों ने गणित व विज्ञान के नवाचारों को किया प्रदर्शित

फारबिसगंज. जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान फारबिसगंज परिसर में आयोजित जिला स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला में अररिया जिला के सरकारी स्कूलों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखायी. इस कार्यक्रम में कुल नौ प्रखंडों से कुल 36 प्रतिभागियों ने गणित व विज्ञान के नवाचारों को प्रदर्शित किया. जिसमें से उत्कृष्ट प्रोजेक्ट्स का चयन पटना में होने वाले राज्य स्तरीय मेले के लिए किया गया. गणित व विज्ञान में कड़ा मुकाबला हुआ. प्रतियोगिता में गणित विषय में उमवि कामत टोल बौंसी (रानीगंज) ने प्रथम, मवि चंडीपुर (पलासी) ने द्वितीय व मवि शंकरपुर (भरगामा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं विज्ञान विषय में मवि लक्ष्मीपुर (रानीगंज) प्रथम, मवि पुरंदाहा (फारबिसगंज) द्वितीय व मवि पट्टीप्राण पट्ट भरगामा ने तृतीय स्थान हासिल किया. बच्चों के मार्गदर्शन के लिए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >