किसानों का एकजुट होकर काम करना ही उनकी समृद्धि का आधार

नरपतगंज में किसान जागरूकता संगोष्ठी

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के राजगंज एक धर्मकांटा परिसर में मंगलवार को जन-चेतना जागृति मंच के बैनर तले एक दिवसीय किसान संगोष्ठी सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान मौजूद रहे और उन्होंने कृषि से जुड़ी जानकारी प्राप्त की. संगोष्ठी में राष्ट्रीय महासचिव संजीव पासवान ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य जिला स्तर पर कृषक उत्पादक समूह की रूपरेखा तैयार कर किसानों की आर्थिक और सामाजिक समृद्धि सुनिश्चित करना है. उन्होंने किसानों को इस योजना की विस्तृत जानकारी दी और समूह बनाकर कार्य करने की सलाह दी. कृषि पंडित विष्णुदेव मंडल ने भी किसानों को खेती में आने वाली समस्याओं, बीज और खाद के सही उपयोग, आधुनिक कृषि तकनीक और पैदावार बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की. उन्होंने कहा कि किसानों का एकजुट होकर काम करना ही उनकी समृद्धि का आधार है. मौके पर सुरेंद्र यादव, लक्ष्मण राय, राजेंद्र यादव, नागेंद्र सिंह, अनिल यादव, मुकेश मोहन, गंगा प्रसाद राय, सुबोध यादव, पंचलाल पासवान, शिवानंद पासवान, दिनेश यादव, सूरज कुमार यादव, रितेश कुमार, रघुवीर मंडल, लाल बिहारी राय, कृत्यानंद राय, कमलेश्वरी राय, संतोष यादव सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >