ARARIA : नरपतगंज अंचल में तीव्र गति से होगा काम : सीओ
नरपतगंज अंचल में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित सभी संबंधित कार्य अब तीव्र गति से होंगे. यह जानकारी सीओ रविंद्र कुमार ने दी.
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
नरपतगंज अंचल में दाखिल-खारिज, परिमार्जन सहित सभी संबंधित कार्य अब तीव्र गति से होंगे. यह जानकारी सीओ रविंद्र कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि नरपतगंज अंचल कार्यालय में दाखिल-खारिज, परिमार्जन एवं जांच से संबंधित सभी कार्यों का अब त्वरित गति से निष्पादन किया जायेगा. 11 मार्च 2026 से लगातार दो माह तक राजस्व कर्मचारियों की हड़ताल के कारण सभी कार्य लंबित पड़े हुए थे. सीओ ने बताया कि नरपतगंज अंचल कार्यालय में 13 राजस्व कर्मचारियों ने योगदान दिया है. सभी हल्का क्षेत्रों में राजस्व कर्मचारियों द्वारा नियमित रूप से कार्य शुरू कर दिया गया है. उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों का जल्द निष्पादन करना उनकी प्राथमिकता है.