ट्रक की चपेट में आने से महिला की मौत

तीन छोटे छोटे बच्चों का अब क्या होगा

बथनाहा. बथनाहा थाना क्षेत्र के मंडल चौक स्थित बथनाहा-फारबिसगंज मुख्य सड़क पर रविवार की दोपहर हुए सड़क हादसे में एक 30 वर्षीय महिला की मौत हो गयी. मृतका कि पहचान जोगबनी थाना क्षेत्र के मीरगंज टीहली टोला वार्ड सांख्य-23 निवासी आसमीन खातून (30) पति मो तबरेज के रूप में हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आसमीन खातून बाइक पर सवार होकर फारबिसगंज की ओर जा रही थी. इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से उनकी मौत घटनास्थल पर हो गयी. हादसे में बाइक चालक पति बुरी तरह घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए फारबिसगंज अस्पताल भेजा गया. घटना की जानकारी मिलते ही बथनाहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली. हादसे के बाद मृतका के परिजन शव को घर ले चले गये. साथ ही उक्त वाहन को भी परिजन अपने कब्जे में लेकर चले गये. मृतका के पति मोहम्मद तबरेज ने बताया कि उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. 08 वर्षीय आलिया खातून, 05 वर्षीय तौसीफ व 03 वर्षीय ऐशा बच्चे हैं. घटना की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.गांव के लोग भी बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. शव का पोस्टमार्टम कराना है या नहीं, इसे लेकर परिजन आपस में चर्चा कर रहे हैं. हालांकि परिजनों ने कहा कि पोस्टमार्टम कराने पर उनकी कोई आपत्ति नहीं है. समाचार लिखें जाने तक शव की पोस्टमार्टम को लेकर गांव में बैठक चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >