ARARIA : रानीगंज बाजार में जलजमाव, बाजारवासी परेशान
रानीगंज बाजार में इन दिनों जलजमा से लोग परेशान हैं. रानीगंज नगर पंचायत के रेफरल अस्पताल से पुरानी हाट जानेवाली सड़क,भरगामा मोड़,पुरानी हाट से बंगाली टोला जानेवाली सड़क सहित अन्य कई सड़क पर पानी भरा है
परवाहा(अररिया) से रवीन्द्र कुमार यादव की रिपोर्ट :
रानीगंज बाजार इन दिनों जल जमाव का समस्या का रोना – रोने को मजबूर है.रानीगंज नगर पंचायत के रेफरल अस्पताल से पुरानी हाट जानेवाली सड़क,भरगामा मोड़,पुरानी हाट से बंगाली टोला जानेवाली सड़क सहित अन्य कई सड़क जल जमाव का रोना – रोने को मजबूर है.इन सड़कों पर हल्की बारिश भी होने पर काफी जल जमाव हो जाता है.जिस कारण हर आने -जानेवाले राहगीरों सहित सहित बाजार वासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है.रानीगंज बाजार काफी दिनों से जल जमाव की समस्या से जूझ रहा है.लेकिन समस्या का निदान नहीं हो पा रहा है.रानीगंज नगर पंचायत वासी काफी दिनों से जल जमाव का समस्या से मुक्ति का इंतजार कर रहा है.रानीगंज पंचायत को नगर पंचायत बनने पर लोगों के मन में खुशी हुई थी.कि अब रानीगंज का विकास को पंख लगेगा.लेकिन नगर पंचायत बनने के बाद भी समुचित विकास नहीं होने से लोगों में मायूसी है.खैर जो भी हो देखना दिलचस्प यह होगा कि जवाबदेह अधिकारी कब तक रानीगंज बाजार को जल जमाव से मुक्ति दिला पाने में कामयाब हो पाती है. इधर रानीगंज नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी सचिन कुमार ने बताया कि जल जमाव की समस्या का निदान को लेकर नाला का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है.अन्य जगहों पर जो जल जमाव होते है.उसका निदान को लेकर भी प्रयास किया जा रहा है.