ARARIA : बीडीओ के चालक के आवास से में चोरी
नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ के चालक के सरकारी आवास से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान व नकदी की चोरी कर ली.
नरपतगंज, अररिया से संजीव कुमार यादव की रिपोर्ट :
नरपतगंज प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बीडीओ के चालक के सरकारी आवास से अज्ञात चोरों ने हजारों रुपये के सामान व नकदी की चोरी कर ली. सूचना पर पहुंचे प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी लेते हुए स्थानीय प्रशासन से कार्रवाई की मांग की. जानकारी के अनुसार, प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित सरकारी आवास में प्रखंड विकास पदाधिकारी के चालक मुकेश कुमार जो रहते हैं, इसी बीच मुकेश कुमार अपना कमरा लगाकर बाहर निकले थे. इसी बीच अज्ञात चोरों के द्वारा खिड़की को तोड़कर कमरा के अंदर पहुंचकर कमरे में रखे सभी सामान के अलावा करीब ₹10 हजार नकद चोरी कर ली. कुछ देर बाद मुकेश कुमार अपना कमरा खोलकर अंदर पहुंचे तो सभी सामान गायब मिले. मामले में पीड़ित चालक ने नरपतगंज थाना में आवेदन देने की बात कही है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने चोरी की घटना का जल्द उद्भेदन करने की बात कही है.