मताधिकार से मजबूत होता है लोकतंत्र : जिला जज

सभी को करना चाहिए मताधिकार का प्रयोग

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने ली शपथ अररिया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय के मार्गदर्शन व नेतृत्व में रविवार को व्यवहार न्यायालय अररिया के परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ. यह आयोजन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना व निर्वाचन आयोग भारत सरकार के निर्देश पर किया गया. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश गुंजन पांडेय की अध्यक्षता में उपस्थित डीज डिविजन व सीजेएम डिविजन से जुड़े न्यायिक पदाधिकारी गण, कर्मचारीगण, एलएडीसी के अधिवक्ता व पारा विधिक स्वयं सेवकों ने अपने देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भिक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली. मौके पर जिला जज श्री पांडेय ने बतलाया कि मताधिकार का प्रयोग करना हम सबों का कर्तव्य है. इससे हमारा लोकतंत्र मजबूत होता है. एसीजेएम 01 सह प्रभारी डीएलएसए सेक्रेटरी अविनाश कुमार ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने की जागरूक होते हैं. हमसबों को आवश्यक रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपने देश के इस महान लोकतांत्रिक परंपरा का हिस्सा बचना चाहिए. इस मौके पर उत्पाद न्यायाधीश 02 संतोष कुमार गुप्ता, एडीजे 06 सह पॉक्सो जज अजय कुमार, एसीजेएम 01 सह प्रभारी डीएलएसए सेक्रेटरी अविनाश कुमार, एसडीजेएम पार्थ, फारबिसगंज सब डिविजन मुंसिफ शिव कुमार सिंटु, जुडिशियल मजिस्ट्रेट क्रमशः विकाश कुमार, गजेंद्र कुमार चैरसिया, आशीष आनंद, संतोष कुमार, राजन कुमार, कुमारी प्रीति, प्रभात, मिथिलेश कुमार दास सहित एलएडीसी डिप्टी चीफ अधिवक्ता सोहन लाल ठाकुर, एलएडीसी सहायक अधिवक्ता सोनी कुमारी, अजय कुमार, नाजीर प्रवीण कुमार, सहायक नाजीर निखिल कुमार सहित कोर्ट कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >