सड़क हादसे में कमलदाहा के दो युवकों की मौत

रिजन सोमवार की सुबह शव को लेकर गांव पहुंचे

सड़क हादसे में कमलदाहा के दो युवकों की मौत कुर्साकांटा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कमलदाहा के दो युवक की दर्दनाक मौत बनारस में बाइक से बाजार जाने के क्रम में चारपहिया वाहन की ठोकर से हो गयी. मृतक में कमलदाहा वार्ड संख्या 04 निवासी 35 वर्षीय मो अख्तर पिता मो जैनुद्दीन व वार्ड संख्या 05 निवासी 36 वर्षीय मो तंजीर पिता मो तैयब शामिल हैं. जानकारी अनुसार मृतक लगभग डेढ़ से दो माह पूर्व मजदूरी करने उत्तर प्रदेश के भदोही गया था. जहां मजदूरी कर परिजनों का भरण पोषण हो रहा था. रविवार की दोपहर फोन आया कि दोनों युवक का सड़क हादसे में मौत हो गयी है. सूचना पर परिजनों ने घटना स्थल के लिए रवाना हो गया. परिजन सोमवार की सुबह शव को लेकर गांव पहुंचे. दो युवक का शव एक साथ गांव पहुंचने पर गांव में मातमी सन्नाटा पसरा रहा. जानकारी देते मुखिया मो फिरोज आलम ने बताया कि मृतक में शामिल दोनों युवक अपने भाइयों के बड़ा था. जिससे परिजनों की भरण पोषण की जिम्मेदारी उसपर ही थी. उप प्रमुख प्रतिनिधि मो हन्नान ने बताया कि दोनों युवकों का पोस्टमार्टम बनारस में ही हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >