भरगामा. भरगामा थाना पुलिस ने दो शराबियों सहित दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर की गयी. पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र के भरगामा में शराब पीकर उत्पात मचा रहे पवन ऋषिदेव व श्यामदेव राम को अपर थानाध्यक्ष सोनू कुमार, एएसआइ वकील राम व सशस्त्र बल के जवान ने मौके से गिरफ्तार किया. दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया. वहीं लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों खजुरी निवासी मो गोनर मियां के पुत्र मो मुसा व कैली मियां के पुत्र मो गोनर उर्फ युसुफ को एसआई रौशन कुमार, एएसआई वकील राम व सशस्त्र बल के जवान के साथ गिरफ्तार कर लिया गया.
दो शराबी व दो फरार वारंटी गिरफ्तार
भरगामा थाना पुलिस ने दो शराबियों सहित दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेश कुमार के निर्देश पर की गयी.
