परवाहा. नशा कारोबारी के खिलाफ रानीगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है. सोमवार की देर रात थाना के दारोगा अभिषेक कुमार को गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सरवाहा पुल होकर एक चार पहिया वाहन नशीले पदार्थों को लेकर जाने वाली है. सूचना मिलते ही पुअनि अभिषेक कुमार, पुअनि शेख हसीना सहित शस्त्र बल सरवाहा पुल के समीप वाहन चेकिंग शुरू कर दिया. एक चार पहिया वाहन सरवाहा पुल के समीप पहुंचा तो पुलिस बल को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ लिया गया. तलाशी के क्रम में ऑल्टो कार संख्या बीआर 07 एके 5726 से कुल 100 पीस कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया गया. पुलिस ने उक्त कार को जब्त करते हुए चारोें आरोपित को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपी में सुपौल जिला के चरने गांव वार्ड 02 राजेश्वरी थाना क्षेत्र निवासी प्रदीप यादव, सौरभ यादव, परसागढ़ी निवासी भजन कुमार, पुष्पराज कुमार शामिल हैं. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने जरूरी कार्रवाई के बाद गिरफ्तार आरोपित को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की बात कही है. —————- तीन वारंटी गिरफ्तार पलासी. थाना पुलिस ने सोमवार को गश्ती के दौरान अलग-अलग गांव से तीन वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में मंगलवार को भेज दिया. जानकारी सहायक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने देते हुए बताया कि न्यायिक हिरासत में भेजे गये वारंटी में अरविंद साह गांव मालद्वार, बलुआ कलियागंज गांव का नौशाद, मो गुड्डू शामिल है.
कोडीनयुक्त सिरप के साथ चार आरोपित गिरफ्तार
नशा कारोबारी के खिलाफ रानीगंज पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है.
