फिंगरप्रिंट स्कैनर, प्रिंटर किट, फिंगरप्रिंट क्लोन, कनेक्टर, लैपटॉप व चार्जर बरामद जोकीहाट जोकीहाट पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को मटियारी पंचायत के बगडहरा पंचायत से सटे एक घर में छापेमारी की. घर साइबर क्राइम के आरोपित इरतजा पिता मुर्तजा का बताया गया. इस दौरान पुलिस ने दो आरोपितों को साइबर ठगी से जुड़े आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया. आरोपितों की पहचान मटियारी बगडहरा वार्ड संख्या 10 निवासी इरतजा पिता मुर्तजा व मटियारी पंचायत के वार्ड संख्या 02 निवासी दानिश पिता गयासुद्दीन के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार झा ने बताया कि छापेमारी के दौरान इरतजा के घर से एक फिंगरप्रिंट स्कैनर, एक प्रिंटर किट, फिंगरप्रिंट क्लोन के 91 पीस, एक कनेक्टर, एक लैपटॉप व लैपटॉप चार्जर बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि बरामद उपकरणों की जांच की जा रही है. डिजिटल साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है. बैंक एकाउंट की जांच की जा रही है कि आखिर ठगी की राशि किन लोगों के एकाउंट में ट्रांसफर किया गया है. पुलिस ऐसे लोगों पर भी नकेल कसने की तैयारी में जुटी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपितों का नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है और अब तक कितने लोगों को निशाना बनाया गया है. इस कार्रवाई के बाद इलाके में चर्चा दिनभर होती रही. पुलिस अधिकारी दोनों आरोपितों से पूछताछ कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जोकीहाट पुलिस ने साइबर ठगों से सावधान रहने की सलाह आम लोगों को दी है. लोगों की मानें तो जोकीहाट व महलगांव थाना साइबर अपराध का बड़ा अड्डा बनता जा रहा है. जहां साइबर ठगी कर अपराधियों की संपत्ति में अचानक से जबरदस्त उछाल देखा ���ा रहा है. चमचमाती गाड़ी, मकान, कीमती जमीन के टुकड़े देख आस पड़ोस के लोग हैरान हैं.
साइबर ठगी का आपत्तिजनक सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार

साइबर ठगी का आपत्तिजनक सामान के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
Copied link
पुलिस ने दो आरोपितों को साइबर ठगी से जुड़े आपत्तिजनक सामग्री के साथ गिरफ्तार कर लिया.