मरिया धार में नहाने के क्रम में डूबने से दो बच्चों की मौत

मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

प्रशासन से मुआवजे की मांग

फोटो:37- अस्पताल में शव के पास मौजूद परिजन. प्रतिनिधि, अररियानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ककोड़वा बस्ती निवासी दो बच्चे का बसंतपुर स्थित परमान नदी के मरिया धार में नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गयी. परिजनों को घटना की जानकारी मिलने पर आनन फानन में शव को परमान नदी के मरिया धार से निकाला गया व सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक डॉ कुमार मार्तण्डय ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद सदर अस्पताल परिजनों के चीत्कार से गूंज उठा जिससे पूरा माहौल गमगीन हो गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि परमान नदी के मरिया धार में रविवार की दोपहर 12 बजे से 01 बजे के बीच में ककोड़वा बस्ती वार्ड संख्या 29 निवासी निसार आलम (12) पिता मो आशिक व अताउल्ला (10) पिता मो रहमत तूल्ला की डूबने से मौत हो गयी है. इसके बाद मौजूद पुलिस ने दोनों बच्चों के पोस्टमार्टम प्रक्रिया में लगी हुई थी. अस्पताल परिसर में नगर परिषद शम्स मुर्शिद रेजा, पूर्व नगर पार्षद महताब, आसिफ रेजा ने पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से मुआवजे देने की मांग की है.

……….

पानी भरे गड्डे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत

अररिया. अररिया आरएस थाना क्षेत्र के चंद्रदेई गांव में रविवार की शाम खेलने के दौरान एक 12 माह के बच्चे की डूबने से मौत हो गयी.परिजनों ने बताया कि चापाकल से बहने वाले पानी से लबालब गड्डे के पास बच्चा खेलते हुए पहुंचा व गड्डे में गिर गया. इसके बाद बच्चे को खोजने पर वह गड्ढे में मिला. जिसे परिजन के सहयोग से सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां डॉ मार्तंडय ने प्राथमिक उपचार के दौरान ही बच्चे को मृत घोषित कर दिया है. मृत बालक मो वसीम का 12 माह का पुत्र मो अबुजर खेलते-खेलते चापाकल के पानी से भरे गड्डे में गिर गया. जिससे उसकी मौत हो गयी. मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं परिजन ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >