अररिया. एसपी जितेंद्र कुमार द्वारा अपराधियों व वारंटियों के धर पकड़ को लेकर चलाए जा रहे विशेष समकालीन अभियान के तहत आरएस थाना ने सुबह गश्ती के दौरान दो अपराधियों को पिस्टल, मैगजीन, कारतूस व बाइक के साथ गिरफ्तार किया है. पकड़ाये व्यक्ति का नाम नाम आलोक कुमार सिंह (34) निवासी साहिबपुर कमाल, जिला बेगूसराय बताया. पकड़ाये व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास से 7.65 एमएम का एक लोडेड मैगजीन बरामद हुआ. जिसमें 10 कारतूस भरे हुए थे. पुलिसिया पूछताछ के क्रम पकड़ाए युवक ने बताया किया कि उसने दो साल पहले मुंगेर से हथियार खरीदे थे व पिस्टल अपने साथी सम्राट यादव के पास रखी है. आरएस थाना व नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल रहिका टोला वार्ड संख्या 17 निवासी सम्राट यादव के घर पर छापेमारी की. तकनीकी साक्ष्यों में कॉल डिटेल व फोटो के आधार पर सख्ती से पूछताछ करने पर सम्राट यादव ने अपने बिस्तर के नीचे छुपाकर रखी एक देशी सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल पुलिस को सुपुर्द कर दिया. एसपी ने बताया कि आरएस थाना कांड संख्या 88/26 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है. गिरफ्तार दोनों आरोपी में बेगूसराय जिला के साहिबपुर कमाल थाना अंतर्गत सनहा पड़ोरा वार्ड संख्या 09 निवासी सह वर्तमान पता आरएस थाना क्षेत्र के हृदयपुर वार्ड संख्या 05 निवासी आलोक कुमार सिंह (34) पिता सार्जन सिंह व नगर थाना क्षेत्र के रहिका टोला वार्ड संख्या 17 निवासी सम्राट यादव (29) पिता श्रीलाल यादव को गिरफ्तार किया है.
पिस्टल, मैगजीन व 10 गोलियों के साथ दो अपराधी गिरफ्तार
अपराधी के घर पर की छापेमारी
