गणतंत्र दिवस के पूर्व निकाली तिरंगा रैली

चयनित प्रतिभागी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया

कुर्साकांटा. एसएसबी 52वीं वाहिनी बीओपी लैलोखर के बाहरी सीमा चौकी मधुबनी में शनिवार को स्कूली छात्रों व स्थानीय लोगों ने तिरंगा रैली निकाली. जिसका समापन रजौला चौक पर हुआ. कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि तिरंगा रैली का मुख्य संदेश एक तिरंगा, एक भारत, श्रेष्ठ भारत को लेकर लोगों काे जागरूक करना है. इसके साथ ही वह तराने जिसे गाकर हमारे देश के महान क्रांतिकारी सपूतों ने गुलामी की जंजीर तोड़कर फेंका वंदे मातरम् जिसकी 150वीं जयंती मनायी जा रही है. कमांडेंट श्री प्रताप ने बताया कि इस दौरान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुबनी में बसंत पंचमी के उपलक्ष्य पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में सफल प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर चयनित प्रतिभागी को मोमेंटो से सम्मानित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >