सिकटी में जनगणना कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

शिक्षकों व कर्मियों को प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य

सिकटी. प्रखंड क्षेत्र में जनगणना 2027 की प्रशासनिक तैयारी तेज हो गयी है. प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण व मकान गणना कार्य के लिए गुरुवार को प्रगणक व पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रखंड मुख्यालय सभागार में प्रशिक्षण केंद्र पर चार्ज जनगणना पदाधिकारी सह बीडीओ परवेज आलम ने बताया कि गणना का कार्य 17 अप्रैल से एक मई तक निर्धारित किया गया है. जबकि प्रगणक व पर्यवेक्षक स्तर पर गणना कार्य दो से 31 मई तक संपन्न कराया जाना है. उन्होंने बताया कि प्रगणक का प्रशिक्षण 16 से 21 अप्रैल व पर्यंवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 से 24 अप्रैल तक आयोजित किया जायेगा. इस कार्य में शामिल 328 प्रगणक व 56 पर्यवेक्षकों को 08 समूह में विभाजित कर प्रशिक्षण दिया जायेगा. सभी संबंधित शिक्षकों व कर्मियों को समय पर प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >