ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर मालिक की मौत

आक्रोशित परिजनों ने की मुआवजे की मांग

आक्रोशित परिजनों ने किया चार घंटे तक एनएच जाम नरपतगंज. नरपतगंज फारबिसगंज एनएच के पंजरकट्टा बिंदुल चौक के समीप गुरुवार देर रात ट्रक ने पीछे से ट्रैक्टर में जबरदस्त टक्कर मार दी, इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक सह मालिक की घटनास्थल पर हीं मौत हो गयी. वहीं ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद ट्रैक्टर 15 फीट गड्ढे में पलट गयी. जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग व नरपतगंज पुलिस ने घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नरपतगंज में भर्ती कराया. जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने ट्रैक्टर मालिक को मृत घोषित कर दिया. वहीं घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर घंटों सड़क को जाम कर दिया. मृतक में फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 03 मतनाजा निवासी अमरेंद्र यादव पिता जगदीश यादव व घायल में अनूप लाल शर्मा पिता सीताराम शर्मा बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार अमरेंद्र यादव जो अपने मजदूर अनूप लाल शर्मा के साथ गुरुवार देर रात ट्रैक्टर पर सामान लेकर फारबिसगंज से अपने घर लौट रहे थे. इसी बीच बिंदुल चौक से पश्चिम एनएच पर ट्रक ने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दिया. घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर 15 फिट गड्ढे में पलट गयी. वहीं घटनास्थल पर हीं ट्रैक्टर मालिक की मौत हो गयी. जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लगभग चार घंटे तक मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया. एनएच से जा रहे बस व ट्रक जाम में फंस गये, जिससे यात्री काफी परेशान रहे. सूचना पर पहुंचे नरपतगंज थाना अध्यक्ष कुमार विकास के नेतृत्व में पुलिस टीम के अलावा फारबिसगंज के प्रभारी एसडीपीओ, नरपतगंज के प्रखंड प्रमुख मनोज यादव ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर सड़क जाम हटाया. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को अपने में कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया. वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है. 31

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >