14 को डॉ आंबेडकर की जयंती मनाने का निर्णय

सर्वसम्मति से पारित किया प्रस्ताव

अररिया. आगामी 14 अप्रैल 2026 को बाबा आंबेडकर की 135 वीं जयंती मनाने के लिए भाजपा विधि प्रकोष्ठ कृत संकल्पित है. इस बाबत जिला बार एसोसिएशन के लल्लू बाबू सभागार स्थित पुस्तकालय भवन में भाजपा विधि प्रकोष्ठ की बैठक बुलायी गयी. बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक (अधिवक्ता) विजय कुमार भगत ने की. उन्होंने बताया कि आगामी 14 अप्रैल को बाबा आंबेडकर की 135वींं जयंती मनायी जायेगी. सर्व सम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया गया है कि वे सभी जयंती के अवसर पर अपने-अपने बूथों पर डॉ आंबेडकर की जयंती मनायेंगे. इस मौके पर सह संयोजक कमल नारायण झा, रतन कुमार, सचिव दिनेश कुमार भगत, प्रवक्ता श्रवण कुमार झा, सह-प्रवक्ता रामनाथ चौधरी, कार्य समिति सदस्य के रूप में कलानंद यादव, रूपेश कुमार राय, अभय कुमार, राजेश वर्मा, मेनिका कुमारी, रवि शंकर प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद साह सहित मीडिया प्रभारी विवेक प्रकाश, फारबिसगंज अनुमंडल के सह-संयोजक तरुण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार विश्वास, सह सचिव रविंद्र कुमार, भास्कर देव, प्रवक्ता सुरेश प्रसाद साह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >