सड़क दुर्घटना में तीन युवक घायल, एक की मौत

घर में मचा कोहराम

परवाहा. रानीगंज थाना क्षेत्र के बड़हारा मिशन स्कूल के समीप गुरुवार की देर रात एक बरात जा रही गाड़ी को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. ठोकर लगने से तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. तीनों घायलों को इलाज के लिए पूर्णिया ले जाने के क्रम में रास्ते में रानीगंज थाना क्षेत्र के विशनपुर वार्ड संख्या 12 निवासी अखिलेश यादव का 18 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार की मौत हो गयी. वहीं गंभीर रूप से घायल युवक विशनपुर निवासी सुरेश यादव का 30 वर्षीय पुत्र मनीष यादव व दूसरा घायल युवक पूर्णिया जिले के कसबा निवासी पवन यादव का 15 वर्षीय पुत्र छोटू कुमार बताया घायल है. इसमें मनीष यादव की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. मनीष यादव का इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है. रूपेश की मौत के बाद से पूरे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. परिजनों ने रूपेश का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >