मारपीट में तीन लोग लोग घायल, दो रेफर

जमीन जोतने के सवाल पर दो पक्षों में हुआ विवाद

फारबिसगंज. फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र के भावानीपुर वार्ड संख्या 04 रेवाही नरपतगंज में बुधवार को पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को ले कर दो पक्षों में हुई मारपीट के एक पक्ष के पिता पुत्र सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घटित मारपीट की घटना के बाद गंभीर रूप से घायल 56 वर्षीय मो हबीब बैठा पिता स्वर्गीय बहादुर, 25 वर्षीय मो जुबेर, 23 वर्षीय मो सोएब दोनों पिता मो हबीब बैठा भवानीपुर वार्ड संख्या 04 रेवाही नरपतगंज निवासी को उनके परिजनों ने इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज लाया. अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल मो हबीब बैठा व मो जुबेर को रेफर कर दिया. मौजूद उनके परिजनों ने बताया कि 11 डिसमिल जमीन को लेकर गांव के ही जब्बीर नामक व्यक्ति से उन लोगों का पूर्व से विवाद चल चल रहा है. मामला माननीय न्यायालय में व नरपतगंज थाना के जनता दरबार में भी चल रहा है. गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने बताया कि बुधवार को उक्त जमीन को जोतने के लिए मो जब्बीर आया, खेत को जोतने से मना करने पर मो जब्बीर व उसके पुत्र व परिवार के अन्य सदस्यों ने उन लोगों को मारपीट कर धारदार हथियार से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. 39

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >