आग से तीन घर जले, लाखों की क्षति

लोगों ने की मुआवजे की मांग

परवाहा. बौंसी थाना क्षेत्र के गुणवंती पंचायत के रजवेली गांव वार्ड संख्या 12 में बुधवार की देर देर संध्या अचानक आग लगने से तीन घर जल गये. पीड़ित हदीशा खातून पति मो हकीम ने बताया कि बुधवार की देर संध्या अचानक आग लगने से एक घर मेरा व दो घर मेरी बेटी की जल गयी. घर में रखे अनाज, कपड़ा, दो बकरी, नकदी ,फर्नीचर साइकिल सहित जरूरी कागजात जल गये. अगलगी के कारणों का पता नहीं चल सका है. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते तीन घर जल गये. स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. पंसस धीरेश कुमार राय ने बताया कि इस अगलगी की घटना में लाखों से अधिक का नुकसान हुआ है. सीओ से पीड़ित परिवारों को जल्द सरकारी अनुदान मुहैया करवाने की मांग किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >