मोबाइल टावर में चोरी करते चोर धराया

चोर की पिटाई कर पुलिस को सौंपा

परवाहा . शुक्रवार को रानीगंज थाना क्षेत्र के गीतवास बाजार स्थित मोबाइल टावर से उपकरण चुराकर भाग रहे दो चोरों में से एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. जबकि दूसरा चोर कुछ उपकरण लेकर फरार हो गया. ग्रामीणों ने पकड़े गये चोर की पहले पिटाई की फिर रानीगंज पुलिस को सूचना दी, पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को चोरी के उपकरणों के साथ थाने ले गई. इस चोरी की घटना से मोबाइल टावर का नेटवर्क ठप पड़ गया. मोबाइल धारकों को कॉल करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं 5 जी सेवा भी पूरी तरह बंद हो गयी. करीब दो घंटे बाद टावर के टेक्नीशियन ने पहुंचकर नेटवर्क को सुचारू किया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली. पकड़े गये आरोपी ने बताया कि वह अररिया गोढ़ी चौक का निवासी है. उसने बताया कि हम दोनों कबाड़ी चुनने गीतवास आये थे. मेरा साथी पहले टावर के अंदर घुसा व बिजली का मेन स्विच बंद कर कई उपकरण काट डाले, फिर उसने मुझे अंदर बुलाया. बाहर निकलते समय उसने कहा पहले मैं निकलता हूं, फिर तुम आना. वह तो भाग गया लेकिन मुझे लोगों ने पकड़ लिया. मोबाइल टावर के इंजीनियर संजय प्रसाद ने बताया कि चोरी में एमसीबी, पावर केबल, कनेक्टर, मॉड्यूल सहित एक लाख से अधिक के उपकरण चोरी हुए हैं. फ्यूज भी तोड़ दिये गये थे, फिलहाल नेटवर्क को दुरुस्त कर लिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >