ARARIA : फारबिसगंज नप क्षेत्र में सड़कों पर रोशनी की समुचित व्यवस्था नहीं

फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी वार्डो में लगे वेपर लाइट वर्षों से शोभा की वस्तु बनकर रह गया है.

फारबिसगंज अररिया से बिपुल विश्वास की रिपोर्ट :

फारबिसगंज नगर परिषद क्षेत्र में लोगों को मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई जा रही है. नगर परिषद क्षेत्र के लगभग सभी वार्डो में लगे वेपर लाइट वर्षों से शोभा की वस्तु बनकर रह गया है. नया एलईडी लाइट लगाने की योजना फाइलों में दब कर रह गया है. कुछ चुनिंदा जगहों पर एलईडी लाइट लगाया गया है लेकिन महत्वपूर्ण चौक चौराहों पर लाईट लगाने की योजना अधर में लटका हुआ दिख रहा है.शहर के मुख्य चौक चौराहे पर लगा एलईडी लाइट वर्षों से खराब होकर बंद पड़ा हुआ है. लाखों खर्च के बावजूद नगरवासियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. लोगों का कहना है कि शुरुआत में कुछ दिन एलईडी लाइट के रोशनी से चकाचौंध रहता था.लेकिन खराब होने के बावजूद नगर परिषद प्रशासन ठीक कराने के प्रति गंभीर नहीं हुआ है.लोगों ने नगर परिषद प्रशासन पर उदासीनता का आरोप लगाया है. नगर परिषद क्षेत्र में बिजली पोल पर कम वार्ड का बाल्व लगा दिया गया है जिससे लोगों को समुचित रौशनी नहीं मिल पा रही है.शहर के ली अकादमी दुर्गा मंदिर चौक, गणेश चौक, लायंस नेत्रालय,मिड्ल चौक, महावीर चौक, गौशाला चौक, थाना चौक, मेला रोड चौक, हाई स्कूल रोड, जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट रोड सहित अन्य जगहों पर लगें लगा एलईडी लाइट शोभा की वस्तु बनकर रह गया है.शहर के लोगों का कहना है कि नगर परिषद हाई वेपर लाइट की मरम्मत कराने को लेकर उदासीन है. कुछ वार्डों में वार्ड पार्षद द्वारा बिजली पोल पर बल्ब या एलईडी लाइट लगवा कर रोशनी की व्यवस्था जरूर की गई हैं. शहर के मुख्य सड़क सदर रोड, राम मनोहर लोहिया पथ, ली अकादमी हाई स्कूल रोड समेत कई जगह पर समुचित व रोशनी की व्यवस्था नहीं होने से पूरा इलाका अंधेरे में रहता हैं. फारबिसगंज में बड़े पैमाने पर कर जमा करते हैं लेकिन उन्हें सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नसीब नहीं हो रहा है. वहीं नगर परिषद की मुख्य पार्षद वीणा देवी का कहना है सभी बिजली पोल पर एलईडी लाइट लगाया जा रहा है जल्दी ही सभी वार्डों में रौशनी की समुचित व्यवस्था होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >