सांप ने तीन लोगों को डसा

प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग गांव के तीन व्यक्ति सर्पदंश के शिकार हो गये.

पलासी. प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग गांव के तीन व्यक्ति सर्पदंश के शिकार हो गये. जिससे तीनों बेहोश हो गया. परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी पलासी में भर्ती कराया गया. पीड़ित व्यक्तियों में कलियागंज की चांद बानु, खोरागाछ की नुरसदी, भटवार का विजय ऋषिदेव शामिल हैं. पीएचसी प्रभारी डॉ जहांगीर आलम ने बताया कि तीनों व्यक्ति खतरे से बाहर है. इलाज जारी है. ————– अभियुक्त गिरफ्तार पलासी. पुलिस ने सोमवार की रात्रि छापामारी कर एक अभियुक्त को हड़वा से गिरफ्तार कर थाना लाया गया. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हड़वा के मो कैय्युम जो पलासी थाना कांड 268/25 के नामजद अभियुक्त हैं. जो काफी दिनों से फरार चल रहा था. गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >