कुर्साकांटा. कुर्साकांटा हटिया से कब्रिस्तान के रास्ते हत्ता चौक जाने वाली सड़क गड्ढे में तब्दील हो गयी है. जिससे लोगों को चलने में परेशानी हो रही है. मालूम हो कि उक्त सड़क से ही प्रखंड कार्यालय, कुर्साकांटा थाना, पीएचसी जोड़ती है. वहीं प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएफसी गोदाम का खाद्यान्न लदा भारी वाहनों का आवागमन भी उक्त मार्ग से ही होता है. वहीं वाहन चालक दुर्घटना के शिकार भी होते रहे हैं. इसके बावजूद किसी की नजरें बदहाल सड़क पर इनायत नहीं होती. स्थानीय लोगों में शामिल दिलीप वर्मा, कन्हैया झा, तपन वर्मा, कुंदन झा, सुरेंद्र वर्मा, डॉ विकास वर्मा, अरुण वर्मा, उप मुखिया मो इबरान, सोनू साह, किशन साह,चंद्रशेखर सिंह समेत दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी से उक्त जर्जर व गड्ढे में तब्दील सड़क निर्माण कार्य अविलंब शुरू करने की मांग की है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
