हर जरूरतमंद तक पहुंचाएं योजना का लाभ

गड़बड़ी करने वालों पर होगी कार्रवाई

-5- प्रतिनिधि, भरगामा पीएम आवास योजना प्लस टू के तहत पात्र लाभुकों का नाम जोड़ने की प्रक्रिया का प्रखंड क्षेत्र के खुटहा-बैजनाथपुर पंचायत में बीडीओ ने जायजा लिया. उन्होंने आवास सहायक व सर्वेयर को निर्देश दिये कि कोई भी पात्र लाभुक योजना से वंचित न रहे, विशेष रूप से अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोग. बीडीओ ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी या लापरवाही पायी गयी तो संबंधित कर्मियों पर कठोर कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक जरूरतमंद तक योजना का लाभ पहुंचाना है, व इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बीडीओ ने प्रखंडवासियों से कहा कि किसी भी तरह के बिचौलियों के झांसे में न आये व यदि किसी को आवेदन में कोई समस्या हो तो सीधे कंट्रोल रूम नंबर 6461299969 पर संपर्क करें. सरकार की यह पहल सुनिश्चित करेगी कि हर पात्र व्यक्ति को पीएम आवास योजना का लाभ मिले व कोई भी परिवार बेघर न रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >