लूटकांड का आरोपित चढ़ा पुलिस के हत्थे

अपनी सुरक्षा के प्रति रहें सतर्क

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना डायल 112 या स्थानीय पुलिस को दें अररिया. नगर थाना पुलिस ने कुसियारगांव के समीप एक बस में सवार पश्चिम बंगाल निवासी प्याज व्यापारी से हुई लूटकांड मामले में फरार चल रहे अंतरजिला पांचवां अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. यह कार्रवाई एसटीएफ के सहयोग से की गयी है. गिरफ्तार पांचवें अपराधी की पहचान सुपौल जिले के जदिया थाना क्षेत्र निवासी मो इरफान के पिता मो आजाद के रूप में हुई है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही 04 अन्य अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है. जिसको लेकर पूर्व में एसपी अंजनी कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर जानकारी दी थी. इधर पांचवें अपराधी की गिरफ्तारी को लेकर नगर थाना पुलिस ने बताया कि उक्त घटना 03 जनवरी 2025 को घटित हुई थी. जब पश्चिम बंगाल निवासी प्याज व्यापारी समीरुल शेख के साथ कुसियारगांव समीप स्थित एनएच 57 पर अज्ञात अपराधियों ने बस ओवरटेक करते हुए बस रुकवाकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था. नगर थाना में कांड संख्या 79/25 दर्ज किया गया था, इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुये 04 अपराधियों को पहले हीं गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य आरोपित मो आजाद लंबे समय से फरार चल रहा था. पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लूटकांड के मुख्य आरोपी मो आजाद को धर दबोचा. गिरफ्तारी के बाद आरोपित से पूछताछ जारी है. ताकि लूट की वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके. ———————– नगर थानाध्यक्ष की व्यापारियों से अपील नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने व्यापारियों से अपील की है कि वे सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें व किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या स्थानीय पुलिस को दें. लूटकांड मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के साथ ही अररिया पुलिस ने अपराध नियंत्रण की दिशा में एक और उपलब्धि हासिल की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >