थांग-टा संघ के खिलाड़ी मुजफ्फरपुर रवाना

राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में लेंगे भगा

अररिया. अररिया जिला के थांग-टा खिलाड़ी मुजफ्फरपुर में होने जा रहे पांचवीं बिहार राज्य थांग-टा प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए गुरुवार को रवाना हुए. जिसमें अररिया जिला के थांग-टा खिलाड़ी भी भाग लेंगे. 13 जुलाई को हुई प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 05वीं बिहार राज्य थांग-ता प्रतियोगिता में भाग लेंगे. अररिया से भेजे गए खिलाड़ी में सब जूनियर बालिका वर्ग में अप्रिता पांडे (-25 किलो), अनाया आनंद (-29 किलो), जियान परवीन (-29 किलो), आंचल कुमारी (-41 किलो), मूनताहा मजहर (-45 किलो), मिताली राज (-45 किलो) व सब जूनियर बालक वर्ग में ओम पांडे (-29 किलो), समर्थ आनंद (-45 किलो), रौनक कुमार (-49 किलो), अब्दुल अहद (-53 किलो) हैं. वहीं जूनियर बालिका वर्ग में फिजा खान (-48 किलो), जानवी भगत (-56 किलो), रुनक कुमारी (-52 किलो), निधि कुमारी (-56 किलो) व जूनियर बालक वर्ग में सिद्धार्थ सुनील (-56 किलो), राही कुमार (-52 किलो), राजनिहाल (-60 किलो), लक्की कुमार (-60 किलो) व सिनियर बालिका वर्ग में ईशा कुमारी (-44 किलो), ज्योति कुमारी (-48 किलो), संधिया रानी (-56 किलो), खुशबू कुमारी (-60 किलो), प्रियंका कुमारी (-64 किलो), इशिका कुमारी (-68 किलो) व सिनियर बालक वर्ग में आदित्य पांडे (-50 किलो), सुमित कुमार सिंह (-54 किलो), दिवाकर कुमार (-58 किलो), विकाश कुमार सिंह (-62 किलो) सहित ऑफिशियल में राष्ट्रीय रैफरी संतोष कुमार शामिल हैं. खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में भेजने से पूर्व अररिया जिला थांग-टा संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा व उपाध्यक्ष कन्हैया कुमार मिश्रा, अररिया कॉलेज अररिया के प्रधानाचार्य प्रो डॉ राम दयाल पासवान, पूर्व प्रधानाचार्य प्रो डॉ अशोक पाठक, डॉ नीतू कुमारी, अलका कुमारी, पंकज कुमार, अंकित कुमार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >