अररिया थांग-टा संघ के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

आठ पदक पर जमाया अपना कब्जा

अररिया. अररिया जिला थांग-टा संघ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन गोवा में अच्छा रहा. 28 से 31 अक्तूबर तक मनोहर पारिकर इंदौर स्टेडियम मडगांव गोवा में आयोजित 31 वीं सब जूनियर एवं सीनियर प्रतियोगिता में अररिया जिला थांग-टा संघ के खिलाड़ियों का प्रदर्शन जबरदस्त रहा. इस प्रतियोगिता में उन्होंने कुल आठ पदक जीते. जिसमें अर्पिता पाण्डेय -25 किलोग्राम, – 29 किलोग्राम में जियाना परवीन व – 45 किलोग्राम में समर्थ आनंद ने ब्रोंज मेडल जीता. ये तीनों खिलाड़ी पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय अररिया के छात्र हैं. वहीं सीनियर बालिका वर्ग में ज्योति कुमारी -48 किलोग्राम ने सिल्वर मेडल, प्रियंका कुमारी -64 किलोग्राम, इशिका कुमारी -68 किलोग्राम में ब्रोंज मेडल पर कब्जा किया. साथ ही बालक वर्ग में आदित पांडे -50 किलोग्राम व संतोष कुमार ने ब्रोंज मेडल जीता. कुल आठ पदक अररिया जिला थांग-टा संघ के खिलाड़ियों ने जीते. सभी खिलाड़ियों के इस उपलब्धि के लिए जिला खेल पदाधिकारी अररिया सान्याल कुमार, बिहार थांग-टा संघ के महासचिव विकास कुमार झा, अररिया जिला थांग-टा संघ के अध्यक्ष डॉ मुकेश कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष कन्हैया मिश्रा, प्रो डॉ नीतू कुमारी, डॉ अलका कुमारी, कोच संतोष कुमार, राहुल, पप्पू अभिवावक में उमाशंकर गुप्ता , रविशंकर पांडे ने शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >