भाजपा प्रत्याशी की जीत पर बांटी मिठाई

एक दूसरे को अबीर गुलाल कर किया खुशी का इजहार

सिकटी. बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना शुक्रवार को प्रारंभ होते ही एनडीए कार्यकर्ता न्यूज चैनल पर नजर गड़ाए पल-पल की जानकारी लेते रहे. दोपहर बाद आपदा प्रबंधन मंत्री सह सिकटी विधान सभा के भाजपा प्रत्याशी विजय कुमार मंडल को बड़ी बढ़त मिलते ही समर्थकों में खुशी छा गयी. वहीं विजय कुमार मंडल की जीत की खबर मिलते ही समर्थकों ने आपस में अबीर-गुलाल लगाकर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया. इस मौके भाजपा नेता प्रदीप कुमार झा, योगेंद्र विश्वास, दयानंद मंडल दिलीप सरोज, सुशील स्वराज, ललित सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >