सावन पूर्णिमा की तैयारी में जुटा न्यास समिति

लगाया जा रहा है वाटरप्रुफ टेंट

कुर्साकांटा. ऐतिहासिक शिव मंदिर सुंदरनाथ धाम में सावन पूर्णिमा की तैयारी जोरों पर है. न्यास समिति सदस्यों ने बताया कि उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जहां शिव गंगा के किनारे बेरीकेडिंग लगाई जा रही है. जिसमें पुरुष व महिला श्रद्धालुओं के अलग-अलग व्यवस्था की जा रही है. वहीं गर्भगृह के आगे सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था रहेगी. इधर उमड़ने वाली भीड़ को नियंत्रित करने व असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने को लेकर सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरे से निगरानी की जायेगी. वहीं श्रद्धालुओं के शुद्ध पेयजल के साथ जूता चप्पल स्टैंड, खोया पाया केंद्र की स्थापना की जायेगी. न्यास समिति सदस्यों ने बताया कि मंदिर परिसर में चिलचिलाती धूप के साथ बारिश से बचाव को लेकर वाटर प्रूफ टेंट लगाया जा रहा है. इधर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ जिला से भी भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जायेगी. वहीं स्काउट एंड गाइड भी तैनात रहेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >