चोरी, व्यभिचार, नशा व हिंसा से रहें दूर

दो दिवसीय संतमत सत्संग का समापन

परवाहा. रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के खरहट पंचायत के वार्ड संख्या दो में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग का गुरुवार को समापन हो गया. सत्संग में संतमत के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता स्वामी सत्यानंद जी महाराज के साथ -साथ ज्ञानी बाबा, रामेश्वर बाबा सहित कई संत महात्माओं ने भाग लिया. सत्संग समारोह में मौजूद सत्संग प्रेमियों को संबोधित करते हुए संतों ने कहा कि चोरी, व्यभिचार, नशा, हिंसा से हर मनुष्य को दूर रहना चाहिए. ईश्वर भक्ति के साथ -साथ मानव सेवा करना चाहिए. भक्ति व मानव सेवा से ही मनुष्य को मुक्ति मिलती है. सत्संग कार्यक्रम को सफल बनाने में पप्पू मंडल, धर्मचंद मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, हीटलर मंडल समाजसेवी सह पूर्व मुखिया प्रत्याशी संग्राम विश्वास, विनय विश्वास, पंसस राजेश मंडल, मुखिया गनोरी मंडल, सरपंच प्रतिनिधि धीरेंद्र मंडल, यमुना प्रसाद मंडल, नसीबलाल मंडल, सुभाषचंद्र मंडल, पैक्स अध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, मिथिलेश विश्वास, राजकुमार मंडल, अरविंद कुमार, पूर्व पंसस प्रत्याशी मनोज कुमार मंडल, प्रभाष कुमार, गौतम विश्वास, सत्यनारायण मंडल, प्रमोद मंडल उर्फ ललन मुखिया सहित ग्रामीणों का काफी सहयोग रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >