अब स्टेट हाईवे बनेगा बिहार का यह सड़क, इन तीन जिले के लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

State Highway in Bihar: बलुआ जोकीहाट सड़क चौड़ीकरण को पथ निर्माण विभाग की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. अब यह सड़क स्टेट हाईवे इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तित होगा, जिसकी चौड़ाई 18 फीट होगी.

State Highway in Bihar: बलुआ जोकीहाट सड़क चौड़ीकरण को पथ निर्माण विभाग की तरफ से हरी झंडी मिल गई है. अब यह सड़क स्टेट हाईवे इंटरमीडिएट लेन में परिवर्तित होगा, जिसकी चौड़ाई 18 फीट होगी. जोकीहाट विधायक शाहनवाज आलम ने रविवार को इसकी जानकारी मीडिया को दी. इस दिन उन्होंने कहा कि यह सड़क अमौर प्रखंड के गेरूआ चौक से दलमालपुर, बलुआ जोकीहाट होकर पलासी नेपाल सीमा तक 66 किलोमीटर लंबी होगी. बिहार सरकार की तरफ से अमौर प्रखंड के गेरूआ चौक से दलमालपुर ,बलुआ चकई मटियारी जोकीहाट से भाया पलासी कलियागंज नेपाल सीमा तक सड़क को बिहार राज्य स्टेट हाईवे का दर्जा मिला है.

टू लेन बनेगा यह सड़क

अब यह टू लेन सड़क में तब्दील होगा. इस सड़क के चौड़ीकरण का सबसे अधिक फायदा जोकीहाट के कुर्सेल पंचायत के बलुआ चौक से नगर पंचायत जोकीहाट को जोड़ने वाली सड़क को होगा. यह सड़क दशकों से सिंगल है.

सड़क चौड़ीकरण को हरी झंडी

पूर्व मंत्री सह विधायक शाहनवाज आलम ने जानकारी देते हुए बताया कि वह बलुआ चकई जोकीहाट सड़क चौड़ीकरण को लेकर उन्होंने विधानसभा में कई बार आवाज बुलंद की थी. इसी का परिणाम है कि अब सड़क चौड़ीकरण को हरी झंडी मिल गई है. विभागीय मंत्री की तरफ से चौड़ीकरण का आश्वासन मिला था. पटना प्रवास के दौरान फिर से विभागीय मंत्री व अन्य अधिकारियों से बातचीत कर इस सड़क को स्टेट हाईवे की कोटि में शामिल करवाया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ये जिले होंगे लाभान्वित

बता दें कि इससे अररिया, किशनगंज व पूर्णिया समेत सीमांचल के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी. स्टेट हाईवे इंटरमीडिएट लेन की चौड़ाई 5.5 मीटर जो 18.04 फीट चौड़ी सड़क दो लेन वाली होगी. विधायक ने कहा कि इस सड़क की कुल लंबाई नेपाल सीमा तक 66 किलोमीटर होगी. इसके बाद उन्होंने कहा कि अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण विभाग द्वारा क्षेत्रीय मुख्य अभियंता व अन्य अधिकारियों की ओर से एमडीआर को राज्य उच्च पथ के उन्नयन के लिए प्राथमिक सहमति बन गई है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में और 2944 किमी सड़कों का होगा निर्माण, बदल जाएगी ग्रामीणों की तकदीर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >