भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी-एपीएफ ने की गश्ती

गश्ती के कारण सीमा पर अवैध गतिविधियों पर लगेगा अंकुश

सिकटी. सीमावर्ती प्रखंड क्षेत्र के एसएसबी 52 वीं बटालियन जी कंपनी आमबाड़ी की बाहरी सीमा चौकी कुचहा के एएसआई प्रसन्न कुमार मंडल व नेपाल एपीएफ के एएसआइ दीपक रावत की टीम ने संयुक्त गश्ती कर नो मेंस लैेंड पर स्थित पिलरों का अवलोकन किया. यह अभियान भारत-नेपाल सीमा के स्तंभ संख्या 154 से 156 के समीप चलाया गया. इंडो-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी की 52 वीं वाहिनी आमबाड़ी अंतर्गत आमबाड़ी से कुचहा तक जवानों ने नेपाल एपीएफ के जवानों के साथ मिलकर सीमा पर संयुक्त गश्ती किया. इस संबंध में एसएसबी अधिकारियों ने बताया नेपाल की खुली सीमा के मद्देनजर विशेष सतर्कता बरतने के लेकर आपसी सहमति बनी. एसएसबी व नेपाल एपीएफ के जवानों के बीच सूचनाओं का आदान-प्रदान करने व सीमा पर किसी भी प्रकार के गलत मंसूबों को बल देने वालों के मनोबल को कुचलने को लेकर संयुक्त गश्ती की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Praphull bharti

प्रफुल्ल भारती प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >