जोगबनी. जोगबनी पुलिस ने बुधवार की देर संध्या छापामारी कर 06 ग्राम 37 मिलीग्राम स्मैक के साथ मो सज्जाद उर्फ भुल्लर को गिरफ्तार किया गया. जोगबनी पुलिस ने बताया की गुप्त सूचना मिली थी कि जोगबनी के टिकुलिया बस्ती के एक घर में स्मैक बिक्री हो रही है. सूचना के आधार पर चिह्नित गणेश साह पिता शिबू साह के घर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान उक्त युवक की तलाशी लेने पर उसके जेब से 06 ग्राम 37 मिलीग्राम स्मैक बरामद हुआ. मौके पर तस्कर गणेश साह को गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने उक्त स्थान से इलेक्ट्रॉनिक मशीन भी जब्त की है. पुलिस को उसके पास से नेपाली मुद्रा 13260 व तीन स्मार्ट फोन भी मिला. जिसे जब्त कर लिया गया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
