18 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बाइक की तलाशी के दौरान मिली सफलता

नरपतगंज. घूरना पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर 18 लीटर नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार तस्कर में भवानीपुर वार्ड संख्या 03 निवासी पवन कुमार पासवान पिता नागेश्वर पासवान बताया जा रहा है. जानकारी अनुसार बाइक पर 18 लीटर शराब लेकर घूरना बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बाइक रोककर तलाशी ली. तलाशी के दौरान 18 लीटर नेपाली शराब बरामद हुई. इस मौके पर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >