भरगामा. भरगामा पुलिस ने अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक अहम सफलता हासिल करते हुए 15 लीटर देसी शराब बरामदगी मामले के फरार नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के गम्हरिया वार्ड संख्या 13 में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान सुपौल जिला के प्रतापगंज थाना अंतर्गत तीनटोलिया चिलौनी निवासी सगम लाल सरदार के पुत्र मिथिलेश सरदार को गिरफ्तार किया गया. थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया गिरफ्तार अभियुक्त से आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
शराब बरामदगी मामले में तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने की छापेमारी
