जोगबनी. सोमवार को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में महिला दंपती के साथ सीट विवाद में पेंट्रीकार कर्मियों द्वारा मारपीट की घटना के बाद रेल पुलिस ने मारपीट के आरोपी छह पेंट्रीकार कर्मी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित दंपती द्वारा रेल थाना में आवेदन दिया गया था. आवेदन के आलोक में गिरफ्तार सभी पेंट्रीकार कर्मियों पर केस संख्या 4/26 दर्ज करते हुए आईपीसी की धारा 116, 115 व 303 के तहत आरोपित बनाते हुए जेल भेज दिया गया है.
छह पेंट्रीकार कर्मियों को भेजा गया जेल
सोमवार को सीमांचल एक्सप्रेस ट्रेन में महिला दंपती के साथ सीट विवाद में पेंट्रीकार कर्मियों द्वारा मारपीट की घटना के बाद रेल पुलिस ने मारपीट के आरोपी छह पेंट्रीकार कर्मी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.
