अररिया के तीन थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती, एसपी ने जारी किया जिला आदेश

अररिया जिले के तीन थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की गई है. एसपी जितेंद्र कुमार ने सिकटी, सोनामनी गोदाम और बथनाहा थाने में पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है. पूर्व थानाध्यक्षों को लापरवाही के आरोप में लाइन हाजिर किया गया था.

पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने जिले के तीन थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है. इस संबंध में मंगलवार को एसपी की ओर से जिला आदेश जारी किया गया. आदेश के अनुसार सिकटी, सोनामनी गोदाम और बथनाहा थाने में नए थानाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है.

आशुतोष कुमार मिश्रा बने सिकटी थानाध्यक्ष

फारबिसगंज थाना अनुसंधान इकाई में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक आशुतोष कुमार मिश्रा को सिकटी थाना का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है.

राजा बाबू पासवान को सोनामनी गोदाम की जिम्मेदारी

डीआईयू शाखा में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक राजा बाबू पासवान को सोनामनी गोदाम थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं नरपतगंज थाना के अपर थानाध्यक्ष धनजी कुमार को बथनाहा थाना का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है.

तत्काल योगदान देने का निर्देश

एसपी जितेंद्र कुमार ने तीनों पदाधिकारियों को अविलंब अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया है. जिला आदेश जारी होने के बाद संबंधित थानों में नए थानाध्यक्षों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

तीन पूर्व थानाध्यक्ष किए गए थे लाइन हाजिर

ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बीते दिनों सिकटी के पूर्व थानाध्यक्ष रोशन कुमार, बथनाहा के पूर्व थानाध्यक्ष राजवीर साहू और सोनामनी गोदाम के पूर्व थानाध्यक्ष चंदन कुमार को कार्य में लापरवाही बरतने सहित अन्य आरोपों में लाइन हाजिर किया था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >