सात किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

अज्ञात तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के भारत-नेपाल सीमा से सटे तोप नवाबगंज के समीप एसएसबी जवानों ने सोमवार को 07 किलो गांजा जब्त कर एसएसबी कैंप लाया. जहां मौके पर से तस्कर फरार हो गया. एसएसबी ने जब्त गांजा को फुलकाहा पुलिस को सुपुर्द कर दिया. जबकि इस कार्रवाई में जानकारी अनुसार तस्कर गांजा लेकर बॉर्डर के रास्ते भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था. इसी बीच एसएसबी जवानों ने तोप नवाबगंज के समीप तस्कर को रोकने की कोशिश की. लेकिन तस्कर गांजा छोड़कर भागने में सफल रहा. फुलकाहा थानाध्यक्ष ने बताया कि जब्त गांजा मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. जल्द ही फरार तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRAPHULL BHARTI

PRAPHULL BHARTI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >