काॅलेज में शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों का चयन

रमाकांत चंद्रकला महाविद्यालय बरदाहा में रिक्त पदों पर हुई नियुक्ति

सिकटी. रमाकांत चंद्रकला महाविद्यालय बरदाहा में रिक्त पदों पर शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों का चयन कर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया. प्रभारी प्राचार्य शिव नारायण झा ने बताया कि प्राप्त आवेदन पर शैक्षणिक योग्यता वं प्रमाण पत्रों का सत्यापन के साथ अंतर्विक्षा के आधार पर चयन कर नियुक्ति पत्र दिया गया है.

इन्होंने प्राप्त किया नियुक्ति पत्र

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वालों में व्याख्याता पद पर, अंग्रेजी श्वेता सुमन, राजनीति शास्त्र में संदीप कुमार पासवान, चांदनी कुमारी, हिंदी में शाहीन खातून, कंप्यूटर साइंस में तरुण कुमार मंडल, समाजशास्त्र में प्रियंका कुमारी साह, वनस्पति विज्ञान में प्रज्ञा कुमारी, वहीं शिक्षकेतर कर्मियों में प्रधान सहायक पद पर राजबीर यादव, पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर आरती कुमारी, पुस्तकालय सहायक पद पर शबाना खातून, नामांकन लिपिक पद पर प्रभाष कुमार झा, रोकड़पाल में आलोक कुमार मंडल, प्रोयगशाला सहायक में निशार अली, अजीत कुमार झा, जगमोहन यादव, मंजू कुमारी, आदेशपाल में सुमित कुमार पाठक नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सबों ने अपना योगदान किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >