धामा में एसबीआई संजीवनी का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित, 209 ग्रामीणों की हुई जांच

SBI संजीवनी 'क्लीनिक ऑन व्हील्स' के तहत अररिया जिले में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर ने 209 स्थानीय ग्रामीणों को स्वास्थ्य जांच और मुफ्त दवाएं प्रदान कीं. यह पहल आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हुई.

एसबीआई फाउंडेशन द्वारा संचालित 'एसबीआई संजीवनी - क्लीनिक ऑन व्हील्स' परियोजना के तहत अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत धामा रघुनाथपुर पंचायत में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. 'ट्राय' संस्था के सहयोग से आयोजित इस शिविर में चिकित्सकों की टीम ने कुल 209 स्थानीय ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की. शिविर में ब्लड प्रेशर, शुगर, एनीमिया जैसी बीमारियों का परीक्षण कर जरूरतमंद मरीजों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया.

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को मिली बड़ी राहत

यह स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण इलाकों के गरीब और असहाय परिवारों के लिए बेहद मददगार साबित हुआ. खासकर उन परिवारों को इससे सीधा लाभ पहुंचा जो आर्थिक तंगी के कारण समय पर डॉक्टरों के पास नहीं जा पाते थे या महंगी दवाइयां खरीदने में असमर्थ थे.

शिविर में पहुंचे बुजुर्गों और महिलाओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव में ही बेहतर डॉक्टर और मुफ्त दवा की सुविधा मिल जाना उनके लिए बहुत राहत की बात है.

क्लीनिक ऑन व्हील्स के जरिए गांव-गांव पहुंचेगा इलाज

कार्यक्रम के दौरान ट्राय संस्था के परियोजना प्रबंधक सौरभ सिंह, वलीउल्लाह, डॉक्टर की टीम और पंचायत के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

आयोजकों ने बताया कि 'एसबीआई संजीवनी - क्लीनिक ऑन व्हील्स' के माध्यम से दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में ऐसे स्वास्थ्य शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंच सकें.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राहुल सिंह

राहुल सिंह प्रिंट माध्यम में 10 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >