लोगों की शिकायतों का करें समाधान : डीएम

डीएम ने जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

अररिया. समाहरणालय स्थित परमान सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में अधिकांश मामले भूमि विवाद से जुड़े मिले. जनता दरबार में जिलाधिकारी ने बारी-बारी से लोगों की शिकायतें सुनी व संबंधित अधिकारियों को इसके त्वरित समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये. जनता दरबार में साधना झा ने दूसरे पक्ष द्वारा जबरन भूमि कब्जा किये जाने की शिकायत दर्ज की. राजा बैठा ने अपनी भूमि को रोक सूची से हटाने का अनुरोध किया. वहीं राजेंद्र प्रसाद व इकलाख अहमद ने भूमाफियाओं पर निजी भूमि पर गलत जमाबंदी कायम किये जाने की शिकायत की. मनोज कुमार ने बीरनगर पश्चिम पंचायत में अनुज्ञप्ति रद्द जन वितरण प्रणाली दुकानदार द्वारा मिलीभगत कर दुकान संचालन के संबंध में शिकायत दर्ज कराया गया. इस मौके पर अपर समाहर्ता अनिल कुमार झा, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन नवनील कुमार, डीडीसी रोजी कुमारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता अररिया व फारबिसगंज, सहायक निदेशक दिव्यांगजन कोषांग सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAPHULL BHARTI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >