जिले को बाल श्रम मुक्त बनाने को लेकर लिया संकल्प

बाल श्रम के खिलाफ किया जागरूक

अररिया. श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को बाल श्रम उन्मूलन दिवस 2026 के अवसर पर संयुक्त श्रम भवन अररिया के सभागार में बैठक की गयी. इस कार्यक्रम का आयोजन जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज, श्रम अधीक्षक अररिया व जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में सहायक निदेशक जिला बाल संरक्षण इकाई अररिया शंभु कुमार रजक, अध्यक्ष व सदस्य बाल कल्याण समिति अररिया दीपक कुमार वर्मा, बाल संरक्षण पदाधिकारी बबलू पाल, जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के कोषाध्यक्ष मो मुख्तार आलम, जिला समन्वयक दीपक कुमार पासवान, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अररिया सदर सौरव प्रभाकर, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नरपतगंज ममता कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी फारबिसगंज अमित कश्यप सहित अन्य ने अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त बनाने के लिए अपने-अपने विचार दिये. श्रम अधीक्षक अररिया अमित कुमार ने सभी उपस्थित लोगों को अररिया जिला को बाल श्रम मुक्त बनाने का संकल्प दिलाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MRIGENDRA MANI SINGH

MRIGENDRA MANI SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >