अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा होगी कार्रवाई: एसडीओ

भूमिहीनों ने अतिक्रमण करने वालों का किया विरोध

फारबिसगंज. फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन ने गुरुवार को विशेष अतिक्रमण मुक्ति अभियान चला कर शहर के ऐतिहासिक काली मेला परिसर स्थित नप सरकारी भूमि का बुधवार को घेराबंदी करने के लिए गये नप कर्मियों का उक्त जमीन पर अतिक्रमण करने वालों ने जम कर विरोध किया. इधर काली मेला परिसर के समीप स्थित नप की सरकारी भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों के द्वारा घेराबंदी का विरोध किये जाने की जानकारी मिलते ही एसडीओ रंजीत कुमार रंजन, एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, इओ सूर्यांनंद सिंह, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह व अनुमंडल के कई थाना के थानाध्यक्षों व पुलिस बलों के साथ पहुंच कर काली मेला परिसर में स्थित उक्त भूमि भूमि को अतिक्रमण करने व घेराबंदी का विरोध करने वाले लोगों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुना. विरोध कर रहे लोगों ने एसडीओ को बताया कि वे लोग भूमिहीन हैं कहां जायेंगे. उनलोगों को पहले आसपास में ही जमीन उपलब्ध कराया जाये. एसडीओ ने काली मेला परिसर में स्थित नप की सरकारी भूमि को अवैध रूप से अतिक्रमण करने वालों की बातों को गंभीरता पूर्वक सुनने के बाद स्पष्ट शब्दों में कहा कि वे लोग उक्त सरकारी भूमि को खाली कर दें. सिमराहा में आवंटित भूमि पर चले जायें. पीएम आवास का भी लाभ दिया जायेगा. यदि भूमि को खाली नही करेंगे तो प्रशासन के द्वारा कड़ी कार्रवाई की जायेगी. 16

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mrigendra mani singh

मृगेंद्रमणि सिंह प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. प्रभात खबर के अररिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >